फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से तलब की अदालतों की सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट, नौ अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई

Tue, 18 Jul 2023 01:36 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीठ ने कहा कि लागू की गई सिफारिशों और कदमों पर आधारित होनी चाहिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर को होगी। 
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली पुलिस से राष्ट्रीय राजधानी में अदालत परिसरों की सुरक्षा मजबूत करने के मुद्दे पर ताजा स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने पुलिस उपायुक्त द्वारा पेश स्थिति रिपोर्ट पर गौर किया। इसमें अदालत परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों की बैठक के आधार पर कई सिफारिशें और कदम सुझाए गए थे। 

 

पीठ ने कहा कि ताजा स्थिति रिपोर्ट छह मई को सभी हितधारकों द्वारा आयोजित संयुक्त बैठक के अनुसार सुझाई गई, लागू की गई सिफारिशों और कदमों पर आधारित होनी चाहिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अक्टूबर को होगी। पीठ निचली अदालतों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें