फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हाईकोर्ट ने रेस क्लब व पोलो ग्राउंड से बेदखल करने पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्र सरकार को ‘ड्यू प्रोसेस’ का पालन करने का निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली रेस क्लब और इंडियन पोलो एसोसिएशन को उनके ऐतिहासिक परिसर से बेदखल करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह उचित कानूनी प्रक्रिया (ड्यू प्रोसेस) का पालन करे। बुधवार को जारी दो अलग-अलग आदेशों में हाईकोर्ट ने लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस को दिल्ली रेस कोर्स और जयपुर पोलो ग्राउंड से दोनों संस्थाओं को बेदखल करने से रोक दिया। दिल्ली रेस क्लब को 9 अप्रैल तक अंतरिम राहत दी गई है, जबकि इंडियन पोलो एसोसिएशन की याचिका का निपटारा करते हुए अदालत ने सरकार को 12 मार्च के बेदखली नोटिस पर कोई कार्रवाई करने से मना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें