फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फिल्म सूर्या, अंत से आरंभ तक पर हाईकोर्ट ने केंद्र, सीबीएफसी और निर्माताओं से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और आगामी हिंदी फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ तक के निर्माताओं से उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह फिल्म निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को भ्रष्ट चित्रित करती है और स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा को प्रोत्साहित करती है। सनी देओल अभिनीत यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। न्यायमूर्ति अमित महाजन ने डॉक्टरों के एक समूह द्वारा दायर याचिका पर सीबीएफसी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, फिल्म निर्माता एम एम मूवीज और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड को नोटिस जारी किया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को तय की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता वरुण सिंह ने अदालत से फिल्म के टीजर के प्रदर्शन पर रोक लगाने का आग्रह किया, लेकिन अदालत ने इस पर कोई आदेश पारित नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें