फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुष्कर्म में मेडिकल छात्र को अग्रिम जमानत देने से हाईकोर्ट का इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी के खिलाफ दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाने में मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के एक मेडिकल छात्र को अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने अगस्त 2026 में छात्र को मिली अंतरिम राहत भी रद्द की है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाने में मामला दर्ज है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ ने फैसले में कहा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच एजेंसी को आरोपी से हिरासत में पूछताछ की जरूरत है। ऐसे में उसे अग्रिम जमानत देने का कोई असाधारण आधार नहीं बनता है। शिकायत के अनुसार, आरोपी अक्षय आदित्य की मुलाकात पीड़िता से नवंबर 2025 में इंस्टाग्राम से हुई थी। आरोप है कि उसने पीड़िता से शादी करने का वादा किया था। इसके बाद 21 दिसंबर, 2025 को गाजियाबाद के वैशाली स्थित एक होटल में उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता का आरोप है कि उसने इसका विरोध किया था, लेकिन आरोपी नहीं माना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें