फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आप विधायक अब्दुल रहमान अन्य को हाईकोर्ट का नोटिस, सरकारी स्कूल की महिला प्रिंसिपल से मारपीट का मामला

Tue, 30 Apr 2024 05:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उच्च न्यायालय ने 2009 में एक सरकारी स्कूल की महिला प्रिंसिपल से मारपीट के मामले में सोमवार को आप विधायक अब्दुल रहमान और अन्य को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय ने 2009 में एक सरकारी स्कूल की महिला प्रिंसिपल से मारपीट के मामले में सोमवार को आप विधायक अब्दुल रहमान और अन्य को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने मामले को 17 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। पूर्व प्रिंसिपल रजिया बेगम ने विधायक को एक साल के लिए परिवीक्षा पर रिहा करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।

विज्ञापन


राउज़ एवेन्यू अदालत ने 30 अक्टूबर, 2023 को एक पूर्व स्कूल प्रिंसिपल की ओर दायर अपील को खारिज कर दिया, जिसमें हमले के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अब्दुल रहमान और उनकी पत्नी की परिवीक्षा पर रिहाई को चुनौती दी गई थी। अदालत ने आप विधायक अब्दुल रहमान की अपनी दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली अपील भी खारिज कर दी थी। 2009 में तत्कालीन सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला किया गया और आपराधिक तरीके से धमकाया गया।

आईएम के सहसंस्थापक की याचिका पर कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा
उच्च न्यायालय ने यूएपीए मामले में वैधानिक जमानत की मांग करने वाले आईएम के सह-संस्थापक अब्दुल सुभान कुरेशी की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार वह सिमी में एक प्रकाशन का संपादक है और वह इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के सह-संस्थापकों में से एक है। उन्होंने इस आधार पर जमानत मांगी कि वह चार साल और 10 महीने की सजा काट चुके हैं। उसके खिलाफ करीब 40 मामले दर्ज थे और इस मामले में उसे जून 2019 में गिरफ्तार किया गया था। मामले को आगे की सुनवाई 10 मई को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें