फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर मामला: याचिका पर हाईकोर्ट का दखल से इनकार, जानें केंद्र सरकार ने कोर्ट में क्या-क्या बताया

Wed, 25 Nov 2026 05:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग पर हाईकोर्ट ने दखल से इन्कार कर दिया है। केंद्र ने अदालत को बताया कि यह फैसला नीतिगत कारणों से लिया गया है, जिसे अदालत ने भी नागरिकों के हित में लिया गया निर्णय बताया।
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग पर केंद्र सरकार के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद कॉरिडोर की सेवाएं स्थगित करने का निर्णय केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों के हित में लिया था। यह सरकार का नीतिगत फैसला है और इसमें अदालत के असाधारण अधिकार क्षेत्र के तहत हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं बनता।

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने बुधवार को इस संबंध में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। याचिका गैर-सरकारी संगठन पारदर्शिता पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दाखिल की गई थी। इसमें सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग की गई थी।

सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर की शुरुआत सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को सम्मान देने और उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। हालांकि, अदालत के समक्ष उपलब्ध रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने 7 मई 2025 से इस कॉरिडोर की सेवाएं स्थगित करने का नीतिगत निर्णय लिया था। 
विज्ञापन


यह निर्णय देश के नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया था। पीठ ने स्पष्ट किया कि जब सरकार ने नागरिकों के हित में नीतिगत फैसला लिया है तो अदालत के पास अपने असाधारण रिट क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल कर उसमें हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है। हालांकि, अदालत ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार के समक्ष याचिकाकर्ता की ओर से दिया गया प्रतिवेदन लंबित है और संबंधित अधिकारी उस पर विचार करेंगे। इन टिप्पणियों के साथ अदालत ने जनहित याचिका का निपटारा कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें