नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई पर एक वकील की तरफ से जूता फेंकने की घटना की दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) ने भी निंदा की है। डीएचसीबीए अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। किसी सामान्य व्यक्ति से भी इस तरह के बर्ताव की उम्मीद नहीं की जा सकती और यह गंभीर बात है कि एक अधिवक्ता ने इसे अंजाम दिया। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के साथ किया गया यह बर्ताव किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। अगर, अधिवक्ता किसी बात से आहत था तो कोर्ट ऑफिसर होने के नाते वह कानूनी तरीका अपना सकता था। ब्यूरो