फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में हेरिटेज वीक आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में सोमवार से ‘हेरिटेज वीक’ की शुरुआत की जा रही है। 13 से 18 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य खासकर युवाओं और विद्यार्थियों को दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत से जोड़ना है। डीडीए के अनुसार, कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों और छात्रों के लिए कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें हेरिटेज वॉक, संवाद प्रतियोगिता, कहानी लेखन, स्केचिंग और चित्रकला प्रतियोगिता प्रमुख हैं। छात्र-केंद्रित कार्यक्रमों के जरिए नई पीढ़ी में ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस बार डीडीए ने माईगव के साथ साझेदारी करते हुए ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी शुरू की है। इसमें प्रतिभागी पार्क के ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीरें लेकर पोर्टल पर साझा कर सकेंगे। वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहयोग से महरौली क्षेत्र में किए गए संरक्षण कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें