फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हाई जंप में हेमंत ने लगाई स्वर्णिम छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। न्यू उस्मानपुर स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय के छात्र हेमंत कुमार ओझा ने जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता की हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। कड़े मुकाबले में उन्होंने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर पहला स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने पर शिक्षकों व सहपाठियों ने बधाई दी। कोच हसीन अहमद ने कहा कि हेमंत शुरू से खेलों में रुचि रखते हैं और नियमित अभ्यास से यह सफलता मिली। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि वह आगे भी जिले व राजधानी स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। परिजनों ने इसे मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें