अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पीतमपुरा के लोक विहार इलाके में एक घर से हीरे की अंगूठी चोरी होने के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका 40 वर्षीय मंजू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की हीरे की अंगूठी बरामद कर ली। आरोपी पिछले करीब छह महीने से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 19 सितंबर को पीतमपुरा के लोक विहार के एक घर में चोरी की शिकायत मिली। शिकायत पर पुलिस ने छानबीन करने के बाद सुभाष प्लेस थाने में 21 सितंबर को चोरी का मामला दर्ज किया था।