दिल्ली पुलिस के करीब नौ सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) समेत करीब 104 पुलिस इंस्पेक्टर का मंगलवार को तबादला कर दिया गया।
दक्षिण जिला पुलिस की शान समझे जाने वाले इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का तबादला कर दिया गया है। राजेंद्र सिंह के लिए अलग से स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई थी।
वह करीब 15 वर्ष से जिले में तैनात थे। बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए इतने बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।