फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आनंद विहार में वाहनों का भारी दबाव, एक्यूआई पहुंचा 190

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार में वाहनों का भारी दबाव, एक्यूआई पहुंचा 190
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। जिले के व्यस्त और प्रमुख परिवहन केंद्र आनंद विहार में वाहनों के भारी दबाव के चलते आबोहवा एक बार फिर बिगड़ती नजर आ रही है। प्रदूषण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्टूबर को आनंद विहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 190 दर्ज किया गया है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि आनंद विहार बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन और मेट्रो रूट के पास होने के कारण यहां दिनभर भारी संख्या में गाड़ियों की आवाजाही रहती है। लगातार रेंगते वाहनों से निकलने वाला धुआं और उड़ती धूल इस क्षेत्र की हवा को लगातार जहरीला बना रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अक्टूबर के महीने में प्रदूषण का ग्राफ लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। इससे पहले 21 अक्टूबर को एक्यूआई 207 और 14 अक्टूबर को 237 तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अति-व्यस्त इलाके में ट्रैफिक का दबाव कम करने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव हो ताकि बढ़ते प्रदूषण से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें