फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला, बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर 26 अगस्त से होगी सुनवाई

Sat, 19 Aug 2023 09:48 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने 20 जुलाई को सिंह और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निलंबित सहायक सचिव विनोद तोमर को जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक अदालत महिला पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए गए कथित यौन उत्पीड़न मामले में डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के बारे में बहस 26 अगस्त को फिर से शुरू करेगी। जिस मामले की सुनवाई शनिवार को होनी थी, उसे एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया क्योंकि इसकी सुनवाई करने वाले न्यायाधीश छुट्टी पर थे।

विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने 20 जुलाई को सिंह और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निलंबित सहायक सचिव विनोद तोमर को जमानत दे दी थी।

 

दिल्ली पुलिस ने छह बार के सांसद के खिलाफ 15 जून को धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप पत्र दायर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें