अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप और उनके संस्थान ने ऑनलाइन एजुकेटर खान सर (मोहम्मद सिराज) समेत अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में 2 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति और विवादित वीडियो/पोस्ट्स हटाने की मांग की गई है। मुकदमे की सुनवाई आज को होगी। याचिका के अनुसार, आंजना ओम कश्यप द्वारा नीट पेपर लीक मामले पर एक डिबेट में ऑनलाइन कोचिंग वाले स्टार टीचर्स की आलोचना करने के बाद खान सर और अन्य यूट्यूब एजुकेटर्स ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। याचिका में कहा कि इन टिप्पणियों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और चैनल की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट से इन वीडियो को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) से हटाने का आदेश देने की अपील की है।