-यह मामला राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह के सामने सूचीबद्ध था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी करने के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई शनिवार को टल गई। अब मामले की सुनवाई 28 सितंबर को होगी। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह के सामने सूचीबद्ध था। न्यायाधीश के न्यायिक प्रशिक्षण के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। चार महिला पहलवानों ने तीन अगस्त के फैसले को चुनौती दी है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने उन्हें बरी किया था। अपील में कहा गया कि फैसला सबूतों की सही जांच के बिना दिया गया। याचिका में सबूतों की गलत व्याख्या का आरोप है। अपील में पुरानी धारणाओं को आधार बनाने की बात है।