फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2024: छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, जन्मोत्सव में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री

Tue, 27 Aug 2024 08:38 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेन्द्रगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान की पूजा की। राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरमिरी नगर निगम के गोदरी पारा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शिरकत की। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के इस विशेष मौके पर मंत्री जायसवाल ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


मनेंद्रगढ विधानसभा से विधायक व स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार इस कार्यक्रम पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल जो कृष्ण जन्म उत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त करने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। मीडिया से बातचीत के दौरान जायसवाल ने कहा, "यह मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि मैं भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर राधा कृष्ण मंदिर पहुंचा हूँ। इस मंदिर की पवित्रता और भक्तों की श्रद्धा ने मुझे बहुत प्रभावित किया है।"

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने भक्तों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जायसवाल ने आश्वासन दिया कि वह जिले के अन्य मंदिरों में भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होंगे और जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे, जिन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। मंदिर में मौजूद श्री कृष्ण भक्तों ने मंत्री का आभार प्रकट किया और उनके आगमन को जन्माष्टमी के इस विशेष अवसर को और भी खास बना दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें