यमुना सिटी(संवाद)। स्वास्थ्य विभाग लोगों को टीकाकरण के लिए अब घर-घर जाकर जागरूक करेगा। एएनएम और स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीणों के पास पहुंचेंगे और उन्हें टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण लोग टीका लगवाने के लिए नहीं आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए घर-घर जाकर जागरूक किया जाएगा।