नई दिल्ली। नांगलोई में गाली गलौज का विरोध करने पर तीन आरोपियों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों की पहचान पवन (26) और अमन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने पवन के बयान पर शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को चाकूबाजी की शिकायत मिली। पवन ने बताया कि वह नांगलोई कैंप नंबर-दो में रहते हैं और बुध बाजार रोड की गली में उनकी कपड़े की दुकान है। 27 अगस्त रात को वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसा दौरान पड़ोस में रहने वाले तीन सगे भाई राहुल, आनंद और राज ने नशे की हालत में दुकान के बाहर आकर राहगीरों से गाली-गलौज करने लगे। पवन और अमन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर भाग गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद