सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी छात्रा से गैंगरेप के मामले में पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव अब भी जारी है।
गांव के ही लोगों द्वारा आरोपी सपा कार्यकर्ता और दो अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पंचायतें भी की जा रही हैं।
तीन दिन पहले छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर सपा नेता फिरे व उसके चचेरे भाई और पड़ोस के सतीश पर गैंगरेप और वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।
सूरजपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।