फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Elections : भाजपा ने बृजभूषण को दी हिदायत... विनेश-बजरंग पर बयानबाजी से बचें, पार्टी को सता रहा यह डर

Mon, 09 Sep 2024 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पार्टी सूत्रों ने बताया, अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को इस संबंध में बृजभूषण से फोन पर बात की और हरियाणा चुनाव संपन्न होने तक इस मुद्दे पर चुप रहने को कहा। बृजभूषण का बयान मुद्दा बन सकता है और पार्टी ऐसा नहीं चाहती।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया के खिलाफ बयानबाजी से बचने की हिदायत दी है। पार्टी नेतृत्व को डर है कि इसका असर हरियाणा विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। 

पार्टी सूत्रों ने बताया, अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को इस संबंध में बृजभूषण से फोन पर बात की और हरियाणा चुनाव संपन्न होने तक इस मुद्दे पर चुप रहने को कहा। बृजभूषण का बयान मुद्दा बन सकता है और पार्टी ऐसा नहीं चाहती। बृजभूषण विनेश व बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही हमलावर हैं। उन्होंने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के लिए कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें