फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकायुक्त के रूप में हरिश चंद्र मिश्रा का योगदान हमेशा याद रहेगा: विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को लोधी श्मशान घाट पहुंचकर दिल्ली के पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरिश चंद्र मिश्रा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति मिश्रा का निधन दिल्ली के सार्वजनिक जीवन और न्याय व्यवस्था के लिए अपूरणीय क्षति है। दिल्ली के लोकायुक्त के रूप में उनके योगदान को हमेशा गहरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा।विधानसभा अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। न्यायमूर्ति हरिश चंद्र मिश्रा का जन्म 27 मार्च 1959 को हुआ था। वह झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रहे और हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी संभाली। मार्च 2022 में उन्हें दिल्ली का लोकायुक्त नियुक्त किया गया था। इस पद पर उन्होंने करीब चार साल सेवाएं दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें