फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आर्किड पेटल्स में गूंजा हरिबोल, उत्साह से खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 16 जुलाई से शुरू हुई श्री जगन्नाथ रथ यात्राओं की धूम गुरुग्राम की सोसाइटियों में जारी है। भक्त हरि नाम धुन पर नाचते-गाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन




सोहना रोड स्थित आर्किड पेटल्स सोसाइटी में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस्कॉन के रामभद्र प्रभु और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। पावरग्रिड सेक्टर 43 हनुमान मंदिर में श्वेता दुबे ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित कृष्ण भक्ति के भजन प्रस्तुत किए। बुधवार शाम सेक्टर 43 कृष्णा पार्क से भी रथ यात्रा आयोजित हुई, जिसमें नर्मदा जीवन दास, नरेंद्र मेहता और गौरव सिंगला ने सहयोग किया। सेक्टर 15 पार्ट टू श्री जगन्नाथ मंदिर में बृहस्पतिवार को संध्या दर्शन और भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। इस मंदिर में 24 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा होगी, जब भगवान अपनी मौसी के घर से वापस लौटते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें