फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मासूम के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट, पीड़िता के चाचा पर भी छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 06 Aug 2023 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म मामले में मासूम अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता, चाचा व अन्य सदस्य हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर- पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम ने पड़ोस में रहने वाले एक लड़के पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मासूम की दादी की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विरोध जताने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को लाठी, डंडे और रॉड से पीटा।

विज्ञापन

वहीं मामले में दूसरे पक्ष ने भी अगले दिन लड़की के चाचा पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दोनों ही परिवार के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दोनों ही परिवारों के बयान दर्ज किए जा रहे है।

 

पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म मामले में मासूम अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता, चाचा व अन्य सदस्य हैं। पुलिस के दिए बयान में मासूम की दादी ने बताया कि 18 जुलाई को मासूम पास की दुकान से सामान लेने के लिए निकली तो पड़ोस में रहने वाले लड़के ने मासूम को जबरन पकड़ लिया।

 

बाद में सूनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह मासूम आरोपी के चंगुल से छुटकर वापस आई। उसने सारी बात अपनी दादी को बताई। दादी आरोपी के घर पहुंची तो लड़के की मां ने दादी और पीड़िता को उल्टा कहना शुरू कर दिया। उसका कहना थी कि ऐसा होता ही रहता है।

 


दादी मासूम को लेकर वापस आ गई। आरोप है कि अगले दिन 19 जुलाई की शाम को आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने के लिए हमला कर दिया। दोनों के बीच मारपीट हुई। आरोपी परिवार की भी 14 साल की एक लड़की ने मासूम के चाचा पर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज करवाया।

 

पुलिस ने फिलहाल दोनों परिवारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। पुलिस दोनों लड़कियों की काउंसलिंग कराने के बाद मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें