फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जनवरी तक रद्द रहेगी हापुड़ शटल

Sun, 18 Jan 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से हापुड़ तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अब 23 जनवरी तक नहीं चलेगी। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने इसके रद्द रहने की अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन


इसकी वजह से गाजियाबाद-पिलखुवा-हापुड़ के बीच सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले इस ट्रेन को 8 जनवरी तक रद्द करने की सूचना दी गई थी। लेकिन कोहरा कम न होने की वजह से इसकी अवधि बढ़ाई गई है।

रेलवे के डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा ने बताया कि फिलहाल हापुड़ शटल को 23 जनवरी तक रद्द किया गया है।

माना जा रहा है कि मौसम का मिजाज न सुधरा तो इस ट्रेन को कुछ दिन और निरस्त किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें