हापुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा सुनाई है। अपर जिला सत्र विशेष न्यायाधीश पॉस्को बीना नारायण की कोर्ट ने 2 वर्ष पूर्व थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंदरगढ़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले मे सजा सुनाई। घटना को घर के दो नौकरों ने ही अंजाम देते हुए बच्ची के शव को भूसे में छिपा दिया था। जबकि शोर मचाने पर बच्ची के भाई का भी गला रेतकर हत्या का प्रयास किया था।