फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हंसराज कॉलेज में छात्रों के निलंबन का विरोध तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई और एसएफआई ने निलंबन की कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के छात्र संघ पदाधिकारियों समेत अन्य छात्रों के निलंबन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले पर एनएसयूआई और एसएफआई समेत कई छात्र संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और इसे कैंपस में लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है। एनएसयूआई ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि हमारी मांग है कि निलंबन को तुरंत वापस लिया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो। वहीं छात्र संगठन एसएफआई के नेतृत्व में छात्रों ने निलंबन के विरोध में हंसराज कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निलंबन वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें