फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चलाना चाहता था यू-ट्यूब पर अपना चैनल इसलिए करने लगा लूटपाट

Sun, 04 Aug 2019 08:53 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर अपना चैनल चलाने के लिए लूटपाट की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को बाहरी दिल्ली की स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश सुल्तानपुरी थाने का घोषित बदमाश है।

विज्ञापन


उसके पास से पुलिस ने एक चाकू, एक बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से आठ मामले सुलझाने का दावा किया है। 

जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि शनिवार को स्पेशल स्टाफ को सुल्तानपुरी के एक घोषित बदमाश के सुल्तानपुरी के मदर डेयरी के पास आने की जानकारी मिली। बदमाश हाल ही में सुल्तानपुरी इलाके में एक लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

इस सूचना पर निरीक्षक अजमेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। उसकी पहचान सुल्तानपुरी निवासी बलविंदर(23) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू, चार मोबाइल फोन मिले। जांच में पता चला कि उसके पास से बरामद बाइक केएनकाटजू थाना इलाके से चोरी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें