फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल तक आ पहुंची एप की मुलाकात: दोस्ती से बढ़ीं नजदीकियां, नशे में युवती ने दिखाए रंग, युवक रह गया हक्का-बक्का

Wed, 07 Jun 2023 11:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

बताया जा रहा है कि युवती ने पहले भी अलग-अलग तीन युवकों पर दुष्कर्म करने की कोशिश के मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं। इसके साथ ही एक युवक से एक लाख रुपये व दूसरे दो लाख रुपये ले चुकी है। युवती तीसरे युवक से 2.5 लाख रुपये लेने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएलएफ फेज-3 पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म का केस लगाकर युवक से 2.50 लाख रुपये लेते हुए युवती को रंगे हाथों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिनिता कुमारी व महेश फोगाट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने पहले भी अलग-अलग तीन युवकों पर दुष्कर्म करने की कोशिश के मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं। इसके साथ ही एक युवक से एक लाख रुपये व दूसरे दो लाख रुपये ले चुकी है। युवती तीसरे युवक से 2.5 लाख रुपये लेने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान शिकायत पर पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी युवती से दोस्ती डेटिंग एप पर हुई थी। इसके बाद 25 मई को युवती ने उस मिलने के लिए बुलाया। जब उसने उसे डीएलएफ फेज-3 में आने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। युवक को उसने फर्रुखनगर स्थित एक होटल में बुला लिया। उन्होंने वहां बीयर पी। बाद में युवती ने उसे धमकी दी अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उस पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करा देगी।

शाम को फर्रुखनगर थाना पुलिस ने फोन कर बताया कि युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस पर वह अपने दोस्त के साथ उसी होटल में गया, जहां वह युवती के साथ गया था। उन्होंने होटल पर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह 10 दिन पहले एक दूसरे युवक के साथ वहां पर आई थी। उन्होंने थाने में पता किया तो उस व्यक्ति पर भी दुष्कर्म करने की धाराओं में मामला दर्ज था। बताया जा रहा है कि युवती ने उससे भी एक लाख रुपये लिए है।
विज्ञापन

आरोपी युवक चलाता है एनजीओ
गिरफ्तार हुआ आरोपी महेश फोगाट न्याय व स्वास्थ्य को लेकर एनजीओ भी चलाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ही युवक को फंसाने के लिए बात करता था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई लोगों को इस मामले में फंसा चुका है। आरोपी पहले भी एक पॉक्सो के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। लोगों से पैसों की लेनदेन की बात वहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें