फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akash Anand Wedding: शादी के बंधन में बंधे मायावती के भतीजे आकाश आनंद, डॉ. प्रज्ञा के साथ लिए सात फेरे

Mon, 27 Mar 2023 10:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

Akash Anand Wedding Gurugram: गुरुग्राम के एंबियंस माल के पीछे ए-डाट कांवेंशन में आयोजित शादी समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया, सांसद रामजी गौतम, पंजाब से विधायक छत्रपाल सिंह, हरियाणा बसपा के अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। 
विज्ञापन
आकाश ने की प्रज्ञा से शादी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद रविवार रात डाॅ. प्रज्ञा के साथ शादी के बंधन में बंध गए।  गुरुग्राम के एंबियंस माल के पीछे ए-डाट कांवेंशन में आयोजित शादी समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया, सांसद रामजी गौतम, पंजाब से विधायक छत्रपाल सिंह, हरियाणा बसपा के अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। 

विज्ञापन


रिसेप्शन 29 मार्च को नोएडा में होगा। प्रज्ञा एमबीबीएस हैं। वह बसपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डाॅ. अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं। अतिथियों का स्वागत मायावती के भाई और आकाश आनंद के पिता आनंद सहित परिवार के सदस्यों ने किया। समारोह में मायावती अतिथियों से घिरी रहीं। 

आकाश को माना जा रहा मायावती का उत्तराधिकारी 
आकाश आनंद को मायावती का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जा रहा है। उनके पास फिलहाल राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी है। पार्टी के सभी महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भूमिका बताई जाती है। इधर, शादी समारोह में वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए एंबियंस माल के आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें