नूंह। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को आयोजित बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी ने खनन अधिकारियों को अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से अरावली क्षेत्र और आसपास के गांवों में कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। उपायुक्त ने सरपंचों से अपील की कि वे अवैध खनन की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे मामलों में सीधे पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाए। साथ ही, खनन, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। संवाद