फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्वार्टरफाइनल में पहुंची जील देसाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में आयोजित एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू 15 टेनिस टूर्नामेंट में भारत की जील देसाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने यशस्विनी पंवार को सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब जील का सामना जापान की मिचिका ओजेकी से होगा, जिन्होंने अदीति रावत को आसानी से हरा दिया। दूसरी टॉप खिलाड़ी नीदरलैंड्स की जैस्मिन गिम्ब्रेरे ने तजस्वी डाबास को करारी शिकस्त दी। एकल वर्ग में अब उम्मीदें जील देसाई पर ही टिकी हैं। रूस की ई. बर्डिना ने थाईलैंड की शीर्ष वरीय एंचिसा चाहाटा को कड़े मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-3 से उलटफेर कर हराया। वहीं, अकांक्षा निट्टूर ने रूस की आना सेदिशेवा के खिलाफ शानदार वापसी की और दूसरे सेट में मैच पॉइंट बचाया, लेकिन तीसरे सेट में लय बिखर गई। आना ने 6-2, 5-7, 6-0 से जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें