पटौदी। इंच्छापुरी गांव में एक युवक का शव पड़ोसी के खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नरेंद्र रविवार से लापता था। उसकी तलाश के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को नरेंद्र की मां खेत में गई थीं। इस दौरान पड़ोसी के खेत में पेड़ से नरेंद्र का शव लटका हुआ दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव की हालत खराब होने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद