फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चलती कार के ऊपर रखकर युवकों ने फोड़े पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। डीएलएफ थाना क्षेत्र में चलती कार के ऊपर रखकर पटाखे फोड़ने का एक वीडियो सामने आया है। यह कार काफिले के साथ चल रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस गाड़ी पर रखकर पटाखे फोड़े जा रहे हैं, उस पर पुलिस वाली लाल-नीली बत्ती भी लगाई गई है। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं आया है। डीएलएफ पुलिस मामले में जांच करने की बात कह रही है।

पुलिस के अनुसार डीएलएफ क्षेत्र में चलती कार के ऊपर रखकर पटाखे फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें सामने आया कि यह कार काफिले के साथ चल रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कार के ऊपर रखे पटाखे लगातार फूट रहे हैं। कार का दरवाजा खोलकर लटका युवक पटाखे जला रहा है। पीछे चल रही दूसरी कार में बैठे कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड का बताया जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसके बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जिस गाड़ी पर रखकर पटाखे फोड़े जा रहे हैं, उसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगाई गई है। आगे से भी वीडियो बनाया गया, लेकिन नंबर पता न चले, इसलिए नंबर प्लेट को आधा ढक दिया गया। गाड़ी पर पुलिस वाली लाल-नीली बत्ती भी लगाई गई है। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं आया है। डीएलएफ पुलिस फिलहाल जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें