फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शराब ठेके के पीछे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। भोंडसी थाना क्षेत्र में मारुति कुंज के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है जो मूल रूप से पिनगवा का रहने वाला था। वर्तमान में भोंडसी के स्नेह विहार में रह रहा था। रविवार रात को दीपक का शव मारुति कुंज के पास स्थित एक शराब ठेके के पीछे मिला। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी उप निरीक्षक रूपेश ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें