फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवकों ने क्लीनिक संचालक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में इलाज कराने गए युवकों द्वारा क्लीनिक संचालक पर ही हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी इस बात से नाराज थे कि इलाज के बाद डाॅक्टर ने अपने हाथों को सेनेटाइज कर लिया था। अन्य डाॅक्टरों के मौके पर आने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित डाॅक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-82 के डाॅक्टर पीयूष यादव ने कहा कि उन्होंने वाटिका टाउन स्क्वॉयर में एक क्लीनिक खोला हुआ है। 23 जनवरी को देर शाम दो युवक उनके क्लीनिक में आए। इनमें से एक युवक को कंधे में दर्द की शिकायत थी। डॉ. पीयूष ने उसकी जांच की और इसके बाद सेनेटाइजर से अपना हाथ साफ किया। इसी बात पर दोनों युवक भड़क गए और कहने लगे कि हम इतने बुरे आदमी हैं कि आप अपना हाथ साफ कर रहे हो। इसके साथ आरोपियों ने डाॅक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर क्लीनिक के अन्य चिकित्सक वहां पहुंचे तो आरोपी डाॅक्टर पीयूष को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि उनके क्लीनिक के ऊपर एक जिम बना हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में लोग एक्सरसाइज करने आते हैं। जिम की तेज आवाजें नीचे क्लीनिक तक आती हैं। इसकी वह कई बार मेंटीनेंस ऑफिस में शिकायत कर चुके हैं। पीड़ित ने आशंका जताई है कि हमलावर जिम संचालक द्वारा भेजे गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें