गुरुग्राम। भाजपा जिला कार्यालय गुरु कमल में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सुखराली गांव के प्रमुख समाजसेवी नरेश सहरावत के बेटे भानु सहरावत ने अपने युवा साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी युवाओं को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनीष सैदपुर, कुलदीप यादव, सुमित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।