फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला युवा महोत्सव में युवा दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से 19 व 20 नवंबर को जिला युवा महोत्सव-2026 आयोजित किया जाएगा। इसमें फिरोजपुर झिरका ब्लॉक के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं ब्लॉक युवा समन्वयक अधिकारी मुकेश भारती ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। महोत्सव में समूह लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, चित्रकला और लोक वाद्य यंत्र समूह की प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को 2100 से 41 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतिभागियों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराकर आवेदन आईटीआई फिरोजपुर झिरका में जमा कराना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर है। मुकेश भारती ने शिक्षण संस्थानों और युवा क्लबों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें