अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाने में एक युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार गुरुग्राम के रहने वाले एक युवक ने राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र की नाबालिग से जान-पहचान बढ़ाई। इसके बाद उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवारवालों ने थाने में शिकायत की। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परवीन कुमार ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर थाने में पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।