फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक को चौथी मंजिल से दिया धक्का, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में पत्थर लगाने के 1.5 लाख रुपये मांगने गया था मृतक
विज्ञापन

मृतक के साले की शिकायत पर पुलिस ने किया नामजद मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-9 में शुक्रवार को मजदूरी के पैसे मांगने गए अनुसूचित जाति के युवक को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। चौथी मंजिल से गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भूरी सिंह के रूप में हुई है। मृतक के आरोपी पर पिछले कुछ समय से पैसे बकाया थे। पैसे मांगने पर आरोपी जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल करता था। मृतक के साले की शिकायत पर सेक्टर-9 ए थाना पुलिस ने हत्या व अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शीतला कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा भूरी सिंह सेक्टर-9 निवासी अंशु गुप्ता के मकान में करीब दो महीने से टाइल,पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। मकान में काम पूरा होने को था। उन्होंने बताया कि आरोपी पर जीजा के करीब 1.5 लाख रुपये बकाया थे। जब भी आरोपी से पैसे मांगने जाते थे तो वह जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमका दिया करता था। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि जीजा का आरोपी से पैसों को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोपी ने मकान की चौथी मंजिल से धक्का दे दिया था। चौथी मंजिल से गिरने की वजह से जीजा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें