फर्रुखनगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंडेवला में युवा संसद कार्यक्रम राजकीय शैक्षिक अनुसंधान डाइट गुरुग्राम की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विशेष सत्र पक्ष-विपक्ष बनाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस कार्यक्रम में लोकसभा की अध्यक्ष दीपिका शर्मा और प्रधानमंत्री की भूमिका माही शर्मा विपक्ष प्रतिपक्ष की नेता भूमि, गृहमंत्री निकिता एवं वित्त मंत्री अंशु काकरान ने निभाई। राजकीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद से अश्वनी कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढेड़ा, मनीषा राजनीतिक प्रवक्ता, पूनम यादव, कनिका भारद्वाज निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल प्रसाद, अनिल शर्मा, विनोद, दलवीर, ममता यादव, बिल्लू देवी, अंजू, तेजपाल यादव और एमसी के सदस्य पंडित सत्य प्रकाश एवं जय भगवान खंडेवला आदि मौजूद रहे। संवाद