गुरुग्राम। एनएच-48 पर एंबियंस मॉल के सामने गलत दिशा से आ रहे टेंपो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक टेंपो लेकर मौके से भाग गया। टीकली गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह कंपनी के काम के लिए 15 सितंबर को बाइक से दिल्ली गया था। वापस लौटते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे बजे जब वह एनएच-48 पर एंबियंस मॉल के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि पुलिस को शिकायत सोमवार को मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद