फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवा संसद प्रतियोगिता में छात्राओं के बीच हुई तीखी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने जीवंत लोकसभा का प्रदर्शन किया, सत्ता पक्ष, विपक्ष में ज्वलंत मुद्दों पर बहस हुई। जहां पर विभिन्न मुद्दों पर छात्राओं ने विपक्ष सरकार पर हमला बोला। वहीं, सरकार की ओर से विभिन्न मंत्रियों ने मोर्चा संभाला, नदियों को जोड़ने का विधेयक जोरदार चर्चा के बाद बहुमत से पारित किया गया। विपक्ष नेता की भूमिका में रेखा, प्रधानमंत्री की भूमिका में कुमकुम, गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका करने वाली छात्राओं का अभिनय काफी सराहनीय रहा। निर्णायक मंडल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनौली से आए प्रोफेसर जलवीर, अनूप गुप्ता, नरेंद्र सिंह व सरपंच विक्रम सिंह, समाज सेवी सोहन सिंह, महेश कुमार, प्रिंसिपल शिव कुमार गुप्ता, युवा संसद के प्रभारी प्राध्यापक जगतराज, अंजना लवकुश रावत समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें