फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पालम विहार में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पालम विहार में किराये के मकान में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के इकोला गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। वह अपने भांजे के साथ किराये के मकान में रहता था। परिजनों के अनुसार, अजय शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ समय से पेट दर्द की समस्या के कारण मानसिक रूप से परेशान था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें