फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली से रेवाड़ी की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर एक युवक नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी हेलीमंडी चौकी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पटौदी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी हेलीमंडी चौकी प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर 32 वर्षीय अरविंद निवासी विजयनपुर सहजरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अरविंद बिलासपुर में काम करता था और अपने गांव से पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान ट्रेन से गिरकर वह घायल हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई। रविवार को परिजन पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें