गुुरुग्राम। सुशांत लोक थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बिहार के नवादा निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि वह एक होटल में कुक है। उसका 22 वर्षीय भाई हेमराज भी गुरुग्राम में ही कुक था। मंगलवार सुबह हेमराज डयूटी समाप्त होने के बाद वापस अपने घर दिल्ली की ओर आ रहा था। गोल्फ कोर्स रोड सेक्टर-42 ग्लोबल फोयर के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने हेमराज को टक्कर मार दी। घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया गया वहां से उसे सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। संवाद