फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए पांच नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह । जिले के युवाओं की छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 6 और 7 नवंबर 2025 को नूंह बाल भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, कॉलेजों तथा अन्य युवा संगठन के प्रतिभाशाली युवक-युवतियां भाग लेंगे। आईटीआई नूंह के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने बताया कि यह युवा महोत्सव युवाओं की सर्वांगीण प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। इस दौरान युवाओं के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, कहानी लेखन, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, लोक वाद्य यंत्र प्रदर्शन के साथ-साथ विज्ञान मेला जैसी रोचक गतिविधियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें