फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ:::: जिले में 6 और 7 नवंबर को होगा जिला युवा महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर में जिला युवा एवं खेल विभाग के सहयोग से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 6 और 7 नवंबर को जिला युवा महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सशक्त मंच प्रदान करना है। इसमें जिले के पॉलिटेक्निक, विद्यालयों व महाविद्यालयों के 15 से 29 वर्षीय युवा भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, कलात्मक और बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें चित्रकला, लोक नृत्य, कविता लेखन, भाषा, विज्ञान प्रदर्शनी आदि प्रमुख है। आवेदन के लिए प्रतिभागियों को अपनी जानकारी माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर आईटीआई में जमा करवानी होंगी। पंजीकरण पूरा होने के बाद पोर्टल से प्राप्त फॉर्म को संस्थान में जमा करना अनिवार्य है। इसके लिए आईटीआई परिसर में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार रूप में 3100, द्वितीय में 2100 और तृतीय में 1100 रुपये पुरस्कार स्वरूप नगद दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें