फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रक्तदान के लिए आगे आए युवा, 35 यूनिट दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित एससीईआरटी परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मेरा युवा भारत संस्था के युवाओं ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों व फैकल्टी सदस्यों ने 35 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में रेड क्राॅस सोसाइटी की टीम ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। एसआईएएसटीई व डीआईईटी संस्थान में रक्तदान शिविर में निदेशक डॉ. ऋषि गोयल, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार और जिला टीबी कोऑर्डिनेटर रोहिताश शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक दीपक कुमारी, सुमित और अरुण ने शिविर संचालन में सहयोग दिया। एसआईएएसटीई प्रभारी डाॅ राकेश श्योराण और शिविर की संयोजिका ममता धवन ने सभी संस्थानों व ओम चेरिटेबल ब्लड बैंक का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें