गुरुग्राम। गांव कालियावास स्थित एक दुकान पर बैठे दो युवकों ने शराब पीने से मना करने पर एक युवक को पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कालियावास निवासी जयप्रकाश ने शिकायत में बताया कि गांव में ही पेट्रोल पंप के नजदीक उन्होंने सर्विस स्टेशन व दुकानें खोल रखी हैं। शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही प्रवीण व मोनू उनकी दुकान पर आकर शराब पीने लगे, जिसका उनके बेटे ने विरोध किया। बात ज्यादा बढ़ने पर बाद में जयप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जब युवकों के दुकान पर शराब पीने का विरोध किया तो दोनों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी और दुकान भी बंद कराने की धमकी दी। ब्यूरो