गुरुग्राम। सोहना के भोगपुर मंडी गांव में युवक से रास्ता रोककर मारपीट की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोगपुर मंडी गांव निवासी सतीश ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात नीरज ने उसका रास्ता रोका। विरोध करने पर नीरज ने थप्पड़, लात-घूंसों से मारपीट की। नीरज के भाई राहुल और पिता ओमप्रकाश भी मौके पर आकर मारपीट में शामिल हो गए। नीरज ने डंडे से सतीश के माथे पर वार कर जान से मारने की धमकी दी। संवाद